जैन युवा शक्ति ने राहगीरों को शरबत पिलाया, पक्षियों के लिए सकोरे बांटे

भास्कर न्यूज | बालोद मातृ दिवस पर जैन युवा शक्ति संस्था ने शहीद वीर नारायण सिंह बस स्टैंड में राहगीरों को शीतल पेय शरबत वितरित किया। संस्था के अध्यक्ष शुभम नाहटा और शुभम श्रीश्रीमाल ने बताया कि जैन श्रीसंघ के मार्गदर्शन में भीषण गर्मी को देखते हुए यह सेवा की जा रही है। संस्था ने पहले चलित प्याऊ घर की शुरुआत की थी। अब विशेष अवसरों पर नगर के प्रमुख स्थानों पर शरबत, छाछ, मठा जैसे शीतल पेय बांटे जाएंगे। संस्था ने पक्षियों के लिए भी सेवा कार्य किया। लगभग 400 से अधिक घरों में छतों पर रखने के लिए सकोरे वितरित किए गए। शहर की प्रमुख कॉलोनियों और स्थानों पर पशुओं के पानी पीने के लिए कोठना भी रखवाया गया है। शीतल पेय वितरण कार्यक्रम में जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष ताराचंद सांखला, सचिव मांगीलाल ढ़ेलडिया, विनोद श्रीश्रीमाल, लक्की लोढा, जैन युवा शक्ति के गौरव चोरडिया, श्रेयांश बाफना, विमल रतनबोहरा, श्रेणिक नाहटा, बिट्टू चोरडिया आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *