भोपाल में अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन 21 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम जवाहर चौक स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए अब तक 5298 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया है। इनमें 2760 युवक और 2538 युवतियां शामिल हैं। इस मौके पर 68 देशों से 98 युवा भी मौजूद रहेंगे, जो अपने जीवन साथी की तलाश में शामिल हो रहे हैं। इनके अलावा 25 युवक युवती ऐसे हैं जो सिविल सेवाओं में हैं। पिछले वर्ष 48 एनआरआई युवाओं ने पंजीकरण कराया था। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। इको-फ्रेंडली और जीरो वेस्ट रहेगा सम्मेलन युवती परिचय सम्मेलन सेवा समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल जैन ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह इको-फ्रेंडली और जीरो वेस्ट रहेगा। पानी पीने के लिए तांबे के लोटे, चाय के लिए कुल्हड़ और भोजन के लिए स्टील के बर्तन इस्तेमाल होंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक पर सचेत रोक रहेगी। प्लास्टिक बोतलें लाने पर नगर निगम के मानकों के अनुसार निस्तारण किया जाएगा। स्मारिका का वजन 2 किलो सम्मेलन में कुंडली मिलान और एलईडी स्क्रीन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। समिति के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि वर-वधु परिचय स्मारिका पूरी तरह रंगीन होगी। इसमें प्रविष्टियां पाले आओ, पहले पाओं की तर्ज पर होंगी। स्मारिका का वजन 2 किलो होगा। रजिस्ट्रेशन शुरू अखिल भारतीय जैन समाज के महामंत्री इंजीनियर विनोद जैन ने कहा कि सम्मेलन के लिए अब तक सिविल सेवाओं से जुड़े 25 युवक-युवतियों ने प्रविष्टियां दी हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन किए जा रहे हैं।


