लुधियाना| ऑल इंडिया जैन कॉन्फ्रेंस युवा शाखा पंजाब जोन-2 और भगवान महावीर सेवा संस्थान द्वारा मानवता की सेवा के संकल्प के साथ सिविल लाइंस स्थित जैन स्थानक में एक विशेष श्रद्धांजलि एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन जैन धर्म के प्रथम आचार्य सम्राट आत्माराम महाराज एवं सुश्राविका विद्यावंती जैन की पावन पुण्य स्मृति को समर्पित रहा। इस अवसर पर समाज के एकजुट प्रयासों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए राहत सामग्री से भरा एक ट्रक रवाना किया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि संस्था का प्राथमिक लक्ष्य मानव सेवा है। कार्यक्रम के संयोजक व प्रमुख समाजसेवी राकेश जैन ने बताया कि यह राहत सामग्री जैन सतीश होजरी परिवार और भगवान महावीर सेवा संस्थान के संयुक्त सहयोग से संकलित की गई है। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपांशु जैन, विनय जैन, कुणाल जैन, युवराज और राष्ट्रीय मंत्री अरुण जैन गुग्गू सहित समाज की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। गौरव जैन, जिनेश, लव, दीपक, मुकेश, सचिन, मनदीप, अरविंद, पुनीत, आदित्य जैन बावा, अरिदमन, जितेन्द्र जैन श्रमण, रविंद्र जैन, सादिक अनवर, चैतन्य जैन व भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन ने उपस्थिति दर्ज कराई।


