भास्कर न्यूज | जालंधर जैन सेवा समिति जालंधर के सदस्यों ने नववर्ष के उपलक्ष्य में जैन स्थानक गुड़ मंडी में जरूरतमंद 31 परिवारों को राशन बांटा। कार्यक्रम परम श्रद्धेय शासन प्रभावक संघ शासता पूज्य गुरुदेव सुदर्शन लाल महाराज के सुशिष्य रत्न ओजस्वी वक्ता पुज्य गुरुदेव अचल मुनि महाराज की पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में संस्था ने वक्ता पुज्य गुरुदेव मुकेश मुनि महाराज, गुरु अचल सुशिष्य मधुर व्याख्यानी शीतल मुनि महाराज, अखिल मुनि महाराज आदि ठाणा -3 के आशीर्वाद से करवाया गया। इस मौके पर समिति प्रधान मुस्कान जैन, जैन सभा प्रधान राजेश जैन, पूर्व प्रधान विमल प्रकाश जैन, उपाध्यक्ष विपन जैन, महामंत्री सुनील जैन, जैन भवन प्रधान राहुल जैन, सुरिंदर जैन, कोषाध्यक्ष दीपक जैन आदि मौजूद रहे।


