जैन सेवा समिति ने पुण्य स्मृति दिवस पर करवाया धार्मिक आयोजन

जालंधर | जैन सेवा समिति जालंधर के सदस्यों द्वारा परम पूज्य परम श्रद्धेय आगम ज्ञाता प्रबल पुरुषार्थी महासाध्वी राजेश्वरी महाराज के 31वें पुण्य स्मृति दिवस पर जैन स्थानक गुड़ मंडी में धार्मिक आयोजन करवाया गया। सर्वप्रथम महामंत्र नवकार का सामूहिक उच्चारण करवाया गया। प्रधान मुस्कान जैन ने गुरु चरणों में शत-शत नमन वंदन कर हार्दिक श्रद्धा पुष्प अर्पित किए। संस्था ने लोगों के लिए लंगर भी लगाया। यहां पुनीत जैन जोली, डॉ. रितू भाटिया, कीमती लाल जैन, राजेश जैन, नीरज जैन, राजेश जैन, गगन जैन, दर्शन जैन, राजेश जैन व अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *