जैन सेवा समिति ने 31 जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन

जालंधर | जैन सेवा समिति जालंधर के सदस्यों की तरफ से बुधवार को प्रधान मुस्कान जैन, दीप्ति जैन की तरफ से जैन स्थानक गुड़ मंडी में 31 जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया। सर्वप्रथम महामंत्र नवकार का सामूहिक उच्चारण करवाया गया। महामंत्री ऋषभ जैन ने प्रवचन किए। इस अवसर पर 31 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित जैन मिलन जालंधर के नवनियुक्त प्रधान पुनीत जैन एवं श्री महावीर जैन युवक मंडल जालंधर के नवनियुक्त प्रधान क्रांति जैन को भी सम्मानित किया गया। यहां रमेश जैन, नीलम रानी जैन, पायल जैन, दीप्ति जैन, मनीषा जैन, प्रबल जैन, डॉ. रितु भाटिया, रविंदर, रिया, प्रदीप जैन, सुधीर ओसवाल, कीमती लाल जैन व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *