जयपुर में जैन सोश्यल ग्रुप मेट्रो की सत्र 2025-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध रूप से किया गया। विश्व की सबसे बड़ी दम्पति सदस्यों की संस्था जेएसजीआईएफ मुम्बई की 196वीं शाखा के चुनाव संस्थापक अध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा के निर्देशन में सम्पन्न हुए। नई कार्यकारिणी में सुशील बाकलीवाल को अध्यक्ष, आशीष वैद सिरोली को उपाध्यक्ष और सुशील जैन को सचिव चुना गया। इसके अलावा सुनील पाटनी को संयुक्त सचिव और अरुण जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पदेन पदाधिकारियों में संस्थापक अध्यक्ष विनोद जैन, निवर्तमान अध्यक्ष चेतन जैन निमोडिया, और पूर्व अध्यक्ष कमल वैद, मनीष बैद और दीपक गोधा को शामिल किया गया। कार्यकारिणी में 15 सदस्यों को भी निर्वाचित किया गया, जिनमें मुकेश पाटनी, नरेश बाकलीवाल, महेश जैन सहित अन्य प्रमुख सदस्य शामिल हैं। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 अप्रैल, 2025 से 31 मार्च, 2027 तक रहेगा। यह संस्था मानव एवं समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है।


