जैम पोर्टल में 32 हजार का जग खरीदने का विरोध:धमतरी में कांग्रेस का एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन, राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

छत्तीसगढ़ के धमतरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जैम पोर्टल में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा जैम पोर्टल के माध्यम से एक जग को 32 हजार रुपए में खरीदा जा रहा था। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जीएसटी नंबर और पोर्टल में दर्ज फर्म के नाम से अभनपुर में सिर्फ एक छोटी किराना दुकान है, जिसके मालिक को इस खरीद की कोई जानकारी नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार अपने चहेतों को चुपचाप टेंडर दे रही है। 1.5 लाख की टीवी स्क्रीन और सीपीयू के लिए 10 लाख का भुगतान दीपक सोनकर और योगेश शर्मा ने एक अन्य मामले का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि डेढ़ लाख रुपए की टीवी स्क्रीन और सीपीयू को जैम पोर्टल के माध्यम से दस लाख रुपए में खरीदा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा इस मुद्दे को उठाने के बाद जग खरीद का टेंडर निरस्त कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *