जैसलमेर के शहरी सेवा शिविर में हुआ हंगामा:MLA के सामने बीजेपी के पूर्व पार्षद ने JEN को कहा- थप्पड़ मार दूंगा

जैसलमेर में आज से शुरू हुए शहरी सेवा शिविर में हंगामा हो गया। शिविर में एक बीजेपी के पूर्व पार्षद ने नगरपरिषद के JEN को सबके सामने थप्पड़ मारने की बात कही। अचानक हुए इस घटनाक्रम से हर कोई हक्का-बक्का रह गया। इस दौरान वहां मौजूद जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी ने पूर्व पार्षद को लताड़ लगाई और वहां से रवाना किया। मामला प्रधानमंत्री आवास की किश्त को लेकर था। जिसको लेकर वार्ड संख्या 10 के पूर्व पार्षद गिरधर सिंह सोढ़ा ने नगरपरिषद में आयोजित हुए शिविर के दौरान JEN सुशील यादव को भला बुरा कहते हुए थप्पड़ मारने का कहा और हंगामा किया। पूर्व पार्षद का आरोप था की नगरपरिषद प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त लोगों को नहीं दे रही है। वहीं इस मामले में नगरपरिषद कमिश्नर लजपाल सिंह सोढ़ा ने बताया- प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्तें बाकी थी जो अभी हाल ही में बजट आते ही आज 50 से भी ज्यादा लोगों को बांटी है। पूर्व पार्षद ने JEN के साथ किसी पुराने मामले को लेकर दुर्व्यवहार किया है, इसको लेकर हम नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। MLA छोटू सिंह भाटी के सामने हुई घटना जैसलमेर में बुधवार को नगरपरिषद सभागार में शहरी सेवा शिविर का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन विधायक छोटू सिंह भाटी ने किया। सभागार में ADM परसराम सैनी, कमिश्नर लजपाल सिंह व नगरपरिषद के तमाम अधिकारियों समेत कर्मचारी व लोग मौजूद थे। उसी दौरान बीजेपी के पूर्व पार्षद गिरधर सिंह सोढा ने नगरपरिषद JEN सुशील यादव पर दलाल कहने का आरोप लगाते हुए सबके सामने थप्पड़ मारने की बात कह दी। इससे वहां मौजूद विधायक व ADM दोनों ही नाराज हुए और विधायक ने पूर्व पार्षद को सभागार से बाहर निकालने की बात कही। ADM परसाराम ने भी कहा-थप्पड़ कैसे मार दोगे किसी कर्मचारी को। विधायक ने भी नाराज होकर खूब खरी खोटी सुनाई। लोगों ने बीच बचाव कर पूर्व पार्षद को वहां से रवाना कर दिया। कमिश्नर बोले- नियमानुसार कार्रवाई करेंगे
इस मामले में कमिश्नर लजपाल सिंह ने बताया- मामले में जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी वो हम करेंगे। इस तरह का व्यवहार कतई पसंद नहीं है। आज शिविर के बाद हम चर्चा कर आगे की कार्रवाई करेंगे। दोनों ही में ,प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त को लेकर पुरानी बात चल रही थी। जबकि योजना की किश्त का बजट ही नहीं आया था। अब जैसे ही आया है तो शिविर के पहले ही दिन हमने 50 से भी ज्यादा लोगों को किश्तें जारी की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *