स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) के छात्र संघ चुनाव में जैसलमेर निवासी शाहनवाज ने सेंट्रल काउंसलर पद पर निर्दलीय चुनाव लड़कर विजय हासिल की। शाहनवाज की जीत पर जैसलमेर में ख़ुशी की लहर है, और लोग उनके परिवार को जैसलमेर में बधाई दे रहे हैं। जैसलमेर राजपरिवार के सदस्य व पूर्व महारावल चैतन्य राज सिंह ने भी शाहनवाज और उनके परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर पोस्ट कर लिखा- देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में सरहदी अंचल की प्रतिभाओं का निरंतर बढ़ता प्रतिनिधित्व हम सभी के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। निर्दलीय विजय हासिल की
शाहनवाज के सलीम मूसे खान ने बताया कि शाहनवाज ने छात्र संघ चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़कर 756 मतों से जीत दर्ज कर जैसलमेर का गौरव बढ़ाया। शाहनवाज ने बताया कि उनका सपना अपने दादा मरहूम मूसे खान के बताए मार्ग पर चलकर सर्वसमाज के लिए एक मजबूत और सकारात्मक चैन स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि पूरे समाज और हर युवा की जीत है। गौरतलब है कि शाहनवाज खान (19) स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) में सेकेंड ईयर के स्टूडेंट है। वे आर्ट्स में BA कर रहे हैं। उन्होंने जैसलमेर में पढ़ाई के बाद आगे की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय में करने का फैसला किया और पिछले साल 9 सितंबर 2024 को एडमिशन लिया। वे पॉलिटिकल साइंस के भी छात्र है। छात्रों के हितों के लिए लडूंगा-शाहनवाज खान
शाहनवाज ने बताया- मैंने कभी अपने भविष्य की कोई बड़ी राजनीतिक कल्पना नहीं की। बचपन से ही मेरा मक़सद सिर्फ़ इतना रहा है कि किसी भी छात्र के साथ अन्याय न हो। स्कूल के दिनों से ही मैंने यही सीखा है कि छात्रों के हक़ और अधिकार सबसे पहले हैं। आगे भी मैं पूरी ईमानदारी और मज़बूती से छात्रों की आवाज़ बनकर, उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहूँगा। जहाँ तक ज़रूरत पड़ेगी, मैं छात्रों के साथ खड़ा रहूंगा। राजघराने के संगीत घराने से ताल्लुक
शाहनवाज का परिवार जैसलमेर के स्टेट टाइम (राजदबार) के समय से उनका संगीत घराना रहा है। ऐसे में जैसलमेर राजपरिवार सदस्य व पूर्व महारावल चैतन्य राज सिंह ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा- जैसलमेर राजघराने के राजदरबारी आलमखाना (संगीत घराना) परिवार के प्रतिभाशाली युवा शाहनवाज खान ने दिल्ली विश्वविद्यालय के स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में सेंट्रल काउंसलर पद पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजय प्राप्त की है। उन्हें इस विजयश्री की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में सरहदी अंचल की प्रतिभाओं का निरंतर बढ़ता प्रतिनिधित्व हम सभी के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। अनन्त मंगलकामनाएं।


