उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के असर से स्वर्णनगरी में सर्दी ने तीखा तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि पिछले दो दिनों के कोहरे के बाद बुधवार को कोहरे से निजात मिली और बढ़िया धूप खिली। धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली मगर ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। किसानों के लिए यह मौसम फसलों के लिहाज से अनुकूल माना जा रहा है, खासकर सरसों, जीरा और गेहूं की फसलों को इससे फायदा मिलेगा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। ठंडी हवाओं का असर जारी रहेगा, जिससे सर्दी और तेज हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी बरतने, गर्म कपड़ों का उपयोग करने और ठंडी हवाओं से बचाव की सलाह दी दो दिनों में तापमान 7 डिग्री गिरा जैसलमेर जिले में दो दिनों में तापमान करीब 7 डिग्री तक गिर गया है। मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री रहा। मंगलवार सुबह घना कोहरा छाने से शहर की सड़कों पर वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंडी हवाओं के चलते दिनभर सर्दी का एहसास बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत में ठंड बढ़ी है, जिसका सीधा असर जैसलमेर पर भी पड़ा है। बुधवार को बदला मिजाज, कोहरे से राहत बुधवार सुबह स्वर्णनगरी को कोहरे से राहत मिली। आसमान साफ रहा और तेज धूप खिलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। सूरज निकलने के बाद दिन में तापमान बढ़ा, जिससे आमजन ने राहत की सांस ली। ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। खासकर खुले इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में ठंडी हवा का असर ज्यादा महसूस किया गया। बुधवार को कोहरा नहीं होने से सड़क यातायात सामान्य रहा। बाजारों में भी चहल-पहल पहले के मुकाबले बेहतर रही। हालांकि सर्द हवाओं के चलते लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। आगे और बढ़ेगी ठंड मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। ठंडी हवाओं का असर जारी रहेगा, जिससे सर्दी और तेज हो सकती है। किसानों के लिए यह मौसम फसलों के लिहाज से अनुकूल माना जा रहा है, खासकर सरसों, जीरा और गेहूं की फसलों को इससे फायदा मिलेगा।
मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी बरतने, गर्म कपड़ों का उपयोग करने और ठंडी हवाओं से बचाव की सलाह दी ये खबर भी पढ़ें। …. घने कोहरे की आगोश में गोल्डसिटी जैसलमेर:दिन का पारा 8 व रात का तापमान 4 डिग्री गिरा, कम हुई विजिबिलिटी उत्तरी भारत में हुई बर्फबारी का असर जैसलमेर में भी नजर आया। सोमवार के बाद मंगलवार को भी सुबह जैसलमेर शहर सहित गांवों में घना कोहरा छाया। सुबह शहर सहित आसपास के कई गांवों में सर्द हवाओं का प्रकोप भी तेज रहा। ज्यादातर लोग सुबह सर्दी से बचने के लिए घरों में ही दुबके रहे। वहीं कई लोगों ने अलाव तापकर सर्दी से बचाव किया। (खबर पढ़ें)


