मरुस्थलीय जिले जैसलमेर को राजधानी दिल्ली से सीधी और तेज रेल कनेक्टिविटी प्रदान करने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा ‘जैसलमेर एक्सप्रेस’ नई रेलसेवा शुरू की जा रही है।
इस नई सेवा की उद्घाटन स्पेशल ट्रेन आज जैसलमेर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव व संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। दोनों मंत्री संयुक्त रूप से उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को रवाना कराएंगे। कार्यक्रम में विधायक जैसलमेर छोटूसिंह, सांसद बाड़मेर उम्मेदाराम बेनीवाल, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ रेलवे अधिकारी भी सम्मिलित होंगे। उद्घाटन स्पेशल: जैसलमेर-दिल्ली (शकूर बस्ती)
गाड़ी संख्या 04805 जैसलमेर-शकूरबस्ती एकतरफा उद्घाटन स्पेशल आज सुबह 11:20 बजे जैसलमेर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:30 बजे शकूरबस्ती (दिल्ली) पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव आशापुरा गोमट, रामदेवरा, फलोदी, मारवाड़ लोहावट, ओसियां, जोधपुर, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नांवा सिटी, फुलेरा, जयपुर, दौसा, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर रहेगा। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 16 डिब्बों के रैक के साथ चलेगी, जिसमें शामिल हैं… सुपरफास्ट सेवा 1 दिसंबर से होगी शुरू
उद्घाटन के बाद “जैसलमेर एक्सप्रेस” सुपरफास्ट ट्रेन का नियमित संचालन 1 दिसंबर से शुरू होगा। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, जोधपुर, ओसियां, मारवाड़ लोहावट, फलोदी, रामदेवरा और आशापुरा गोमट स्टेशनों पर रहेगा। जैसलमेर से दिल्ली की सीधी कनेक्टिविटी बढ़ेगी
नई “जैसलमेर एक्सप्रेस” के शुरू होने से जैसलमेर व आसपास के जिलों को दिल्ली से निर्बाध, तेज और नियमित संपर्क मिलेगा। पर्यटन, व्यापार एवं रक्षा आवागमन को लाभ पहुंचाने वाली यह सेवा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


