जैसलमेर में कड़ाके की ठंड से मिली राहत:रात का पारा 4 डिग्री बढ़ा, कल घना कोहरा छाने की संभावना

पिछले दो दिन से जैसलमेर जिले में खिल रही तेज धूप से कड़ाके की सर्दी से लोगों को मामूली राहत मिली है। पिछले दिनों अधिकतम तापमान 13 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर पहुंच गया था। तीन दिनों तक जिले में कड़ाके की सर्दी ने लोगों को झकझोर दिया था। लेकिन बुधवार को तेज धूप खिल रही है। जिससे दिन में कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत मिली है। वहीं गुरुवार को भी कोहरा नहीं छाया और तेज धूप खिली। लोगों को पिछले दो दिन से सर्दी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जिले में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। वहीं न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। जिससे रात में कड़ाके की सर्दी से राहत मिलेगी। रात का पारा 8.5 डिग्री पहुंचा गौरतलब है कि जिले में रात का पारा अभी भी 10 डिग्री के नीचे चल रहा है। ऐसे में रात में सर्दी का असर तेज है। बुधवार को सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर में तेज धूप भी खिली। बुधवार को दिन का पारा स्थिर रहा। रात के पारे में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दो दिन तक जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि शुक्रवार को जिले में घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। जिससे रात में कड़ाके की सर्दी से राहत मिलेगी। 18 जनवरी से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 18 जनवरी से मौसम साफ रहेगा। साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होने से कड़ाके की सर्दी से राहत मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *