जैसलमेर में कबड्डी प्रतियोगिता में ओवरवेट खिलाड़ियों को लेकर विवाद:स्कूल ने कमेटी पर पक्षपात के लगाए आरोप, 4 को किया बाहर

जैसलमेर के नाचना कस्बे में 69वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान सोमवार को विवाद हो गया। एक टीम ने ओवरवेट खिलाड़ियों को शामिल करवाने का आरोप लगते हुए हंगामा किया। मामला इतना बढ़ा कf पुलिस को आना पड़ा। इसके बाद सभी खिलाड़ियों का वेट दोबारा किया गया और 4 ओवरवेट खिलाड़ियों को बाहर निकाला। इस मामले में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता विवादों में घिर गई। वहीं टीम के वजन के सम्बन्ध में गठित कमेटी की पारदर्शिता पर भी टीमों ने सवाल उठाए। इस मामले में CBO नाचना विजय परिहार ने सफाई देते हुए कहा- ओवरवेट खिलाड़ियों को किसी भी सूरत में नहीं खेलने दिया जाएगा। हमने दोबारा से वजन करवाया और ओवरवेट खिलाड़ियों को बाहर किया। 55 किलो वजन से ज्यादा के खिलाड़ी हुए शामिल दरअसल, नाचना में आयोजित हो रही जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सांकड़िया व धायसर की टीमों के बीच मैच होना था। 17 वर्षीय प्रतियोगिता में नियमों के तहत 55 किलो से ज्यादा वजन वाले खिलाड़ी शामिल नहीं करने का प्रावधान है। धायसर टीम के एक खिलाड़ी पर ओवरवेट होने के शक के चलते सांकड़िया टीम प्रभारी द्वारा फिर से वजन करवाने की मांग की गई। लेकिन खेल संयोजक द्वारा पूर्व में गठित की गई कमेटी द्वारा फिर से वजन नहीं करने की बात कही। इस वजह से विवाद बढ़ गया। दोबारा वजन नहीं करने से सांकड़िया टीम ने विरोध दर्ज करवाया। पुलिस ने सांकड़िया टीम को मैदान से बाहर कर दिया। शिकायत के बाद यह मामला शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। फिर से किया गया कमेटी का गठन नाचना के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद फिर से कमेटी का गठन किया गया। तीन सदस्यीय कमेटी ने दोबारा सभी खिलाड़ियों का वजन करवाया। जिसमें धायसर टीम के चार खिलाड़ी ओवरवेट निकल गए। जिन्हें खेल से हटा दिया गया। ने आरोप लगाया कि जिला स्तरीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता में पारदर्शिता नहीं है। सांकड़िया टीम प्रभारी हमीर खान ने बताया- धायसर टीम के आधा घंटा लेट आने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। 19 वर्ष टीम के पीटीआई की टीम है जो 17 वर्ष में दखलअंदाजी कर रहे हैं। हमने वापिस वजन करवाने की बात कही। लेकिन हमें ही मैदान से बाहर निकाल दिया गया। जांच में 4 खिलाड़ियों का वजन अधिक जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हुए विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया। जब दोबारा वजन करवाने की मांग करने वाली सांकड़िया टीम को मौके पर पहुंची पुलिस ने मैदान से बाहर कर दिया। जिस पर खिलाड़ी व प्रभारी में आक्रोश व्याप्त हो गया। इसके बाद जिला स्तर तक इस मामले की शिकायत पहुंची। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए फिर से दोनों टीमों के खिलाड़ियों का वजन करवाने के निर्देश दिए। सांकड़िया की टीम द्वारा धायसर के एक खिलाड़ी के ओवरवेट होने की शिकायत कमेटी को की गई। इस पर कमेटी द्वारा किसी भी सूरत में फिर से वजन नहीं करवाने की बात पर अड़ गई। ऐसे में सांकड़िया टीम प्रभारी हमीर खान व खिलाड़ियों ने अपना विरोध शुरू कर दिया। नाचना मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के निर्देशों के बाद फिर से खिलाड़ियों की वजन का माप लिया गया। जिसमें धायसर टीम के 4 खिलाड़ी ओवरवेट निकल गए। कमेटी की पारदर्शिता पर उठे सवाल जैसलमेर के नाचना मे चल रही जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता राजनीति व पक्षपात की भेंट चढ़ गई है। सोमवार को हुआ विवाद इसी का नतीजा है। अगर टीम के वजन के संबंध में कमेटी का गठन किया गया है तो अब यह भी जांच का विषय है कि क्या कमेटी ने खिलाड़ियों का वजन ही नहीं नापा। या फिर पक्षपात करते हुए ओवरवेट खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल कर दिया। हालांकि सोमवार को शिक्षा विभाग ने ओवरवेट खिलाड़ियों को बाहर करते हुए टीम को तो प्रतियोगिता में शामिल कर दिया। कमेटी की पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *