जैसलमेर में छाया हल्का कोहरा:हल्के कोहरे ने बढ़ाई ठंड, दो दिन बाद कड़ाके की सर्दी से राहत की संभावना

जैसलमेर जिले में अब कड़ाके की सर्दी का असर शुरू हो चुका है। इस सीजन में पहली बार शुक्रवार का दिन सबसे सर्द दिन रहा। शुक्रवार को दिन का पारा 21 डिग्री पर पहुंच गया। जिससे दिन में सर्दी का असर तेज हो गया। शनिवार को सुबह हल्का कोहरा छाया। कोहरे के कारण सर्दी का असर ज्यादा बढ़ गया। वहीं हवा चलने से लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास हुआ। वहीं शुक्रवार को दिन भर तेज सर्द हवाएं चली। जिससे दिन में ठिठुरन बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो दिन सर्दी का असर बढ़ने की संभावना है। इसके बाद सर्दी का असर थोड़ा कम होगा और कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान पहुंचा न्यूनतम तापमान पर जैसलमेर जिले में अब अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान पर पहुंच चुका है। 8 नवंबर को अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री दर्ज हुआ। दिसंबर के शुरुआती दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर चल रहा था। जो अब 21 डिग्री पर पहुंचा है। शुक्रवार को दिन के पारे में 1 डिग्री की गिरावट हुई। वहीं रात के पारे में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। दो दिन बाद मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत मौसम विभाग के अनुसार दो दिन सर्दी का असर बढ़ने की संभावना है। पूर्वी हवाएं चलने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने 24 दिसंबर तक जिले में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान शीतलहर व कोहरे से राहत मिली रहेगी। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि दो दिन सर्दी का असर तेज रहेगा। 22-23 दिसंबर से पूर्वी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने से सर्दी से राहत मिलेगी। लेकिन प्रदेश में 26-27 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से फिर से तापमान में गिरावट की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *