जैसलमेर में टीबी हॉस्पिटल में अचानक लगी आग:लैब में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा-मशीनरी जली, 30 मिनट में पाया काबू

जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल के परिसर में स्थित टीबी हॉस्पिटल में गुरुवार को अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची नगरपरिषद की दमकल ने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगना बताया जा रहा है। आग से पूरे हॉस्पिटल में धुआं-धुआं हो गया। आग से लैब में रखी मशीनरी समेत कागजात व अन्य सामान जल गया। आग लगने की सूचना के बाद पुलिस व पीएमओ डॉ. चन्दन सिंह तंवर स्टाफ समेत हॉस्पिटल पहुंचे और आग लगने की घटना की जानकारी लेकर नुकसान का जायजा लिया। धुआं देख मचा हड़कंप
पीएमओ डॉ. चन्दन सिंह तंवर ने बताया- आग दोपहर बाद लगी। अचानक हॉस्पिटल में स्थित लैब से धुआं नजर आया। धुआं निकलते देख स्टाफ में हड़कंप मच गया। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देकर हॉस्पिटल बुलाया गया। मौके पर पहुंची दमकल ने आग को बुझाने के प्रयास किए। हॉस्पिटल स्टाफ और दमकल ने मिलकर करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग से लैब में रखी मशीनरी, फर्नीचर, कागजात व अन्य सामान जल गया। हालांकि आग से कोई जनहानि आदि नहीं हुई। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगना बताया जा रहा है। हम आग से हुए अन्य नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *