जैसलमेर में दिन का पारा 2 डिग्री बढ़ा:धूप खिलने पर मिली राहत, रात को सर्दी का असर तेज

जैसलमेर में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। दिन में धूप खिलने से जहां तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई है। ऐसे में दिन में मौसम सामान्य होने के साथ ही रात को सर्दी का एहसास होता है। पिछले दिनों बरसात के बाद मौसम ने करवट लेते हुए सर्दी का एहसास तेज हो गया था। मौसम विभाग ने अब न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना जताई है। जिससे रात में कड़ाके की सर्दी से राहत मिलेगी। पिछले दिनों धुंध व कड़ाके की सर्दी का एहसास होने के बाद अब दिन में धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन रात में सर्दी का असर तेज है। धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दी
शुक्रवार को निकली तेज धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दी। जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमान करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 23.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री की गिरावट के साथ 6.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 18 डिग्री का अंतर रहा। मौसम विभाग ने अब न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना जताई है। जिससे रात में कड़ाके की सर्दी से राहत मिलेगी। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि 18 जनवरी से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 18 जनवरी से मौसम साफ रहेगा। साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होने से कड़ाके की सर्दी से राहत मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *