जैसलमेर में पांच दिन से पेयजल सप्लाई ठप:मोहनगढ़ नहरी हैडवर्क्स पर ट्रांसफॉर्मर जला, 24 घंटे और नहीं मिलेगा पानी

जैसलमेर शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। हालात ऐसे हैं कि शहर के कई मोहल्लों में पिछले 5-5 दिनों से नल सूखे पड़े हैं। कड़ाके की सर्दी के बीच पानी की किल्लत ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दरअसल, शहर की प्यास बुझाने वाले मोहनगढ़ नहरी हैडवर्क्स पर गुरुवार रात को मुख्य विद्युत ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया, जिससे पूरे सिस्टम की सप्लाई बाधित हो गई। विभाग के अनुसार नया ट्रांसफॉर्मर लगाने और उसे चालू करने में समय लग रहा है। इस तकनीकी खराबी के चलते अब निर्धारित जलापूर्ति में 24 घंटे की अतिरिक्त देरी तय मानी जा रही है। सर्दियों में ‘सूखा’, गर्मियों की चिंता ने बढ़ाई धड़कनें पहले ही शहर में 4 से 5 दिन के अंतराल पर पानी मिल रहा था। अब इस नई खराबी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्दी के मौसम में जब पानी की मांग कम होती है, तब भी विभाग पर्याप्त आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। शहरवासियों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि मार्च-अप्रैल की गर्मी आने पर हालात कितने भयावह होंगे। लोगों का कहना है कि अगर अभी यह स्थिति है, तो गर्मियों में पानी के लिए हाहाकार मचना तय है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *