जैसलमेर शहर में सोमवार को बोलेरो गाड़ी से 6 फीट लंबा कोबरा निकला। गाड़ी मालिक अपनी बोलेरो को नियमित जांच के लिए स्थानीय मैकेनिक सोनू के पास लेकर गया था। सोनू जैसे ही बोनट खोलकर वाहन की जांच करने लगा, उसने गाड़ी की छत के अंदरूनी हिस्से में फन फैलाए बैठे विशाल कोबरा को देखा। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ देखकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर आई। इस दौरान मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर साहिल खान गाडी को खोलकर करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को गाडी से बाहर निकाला। साहिल ने बताया कि सांप गाडी में ही केंचुली बदल रहा था। साहिल ने सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा और सबने राहत की सांस ली। मैकेनिक को नजर आया लम्बा सांप दरअसल बोलेरो गाडी में लाइट के काम को लेकर गाडी मालिक मैकेनिक के पास लेकर आया। मैकेनिक ने जैसे ही गाड़ी में काम शुरू किया, उसने गाड़ी में कोई हिलती चीज देखी। जैसे ही उसने गाडी की छत का हुड खोला तो अचानक सांप दिखाई देने से वह घबरा गया और तुरंत गाड़ी मालिक को सूचना दी। कुछ ही देर में घटना की खबर फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। गाड़ी मालिक ने तुरंत स्नेक कैचर साहिल खान को फोन कर मदद मांगी, जबकि किसी ने पुलिस को भी जानकारी दे दी। शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को पीछे हटाकर सुरक्षा घेरा बनाया, ताकि कोई व्यक्ति गाड़ी के पास न जा सके। 1 घंटे की मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्नेक कैचर साहिल खान ने कोबरा को सुरक्षित तरीके से गाड़ी से बाहर निकाला। इस दौरान उसे वाहन के कई हिस्से खोलने पड़े, क्योंकि सांप गाड़ी की छत में गहराई से छिपा हुआ था। साहिल खान ने बताया कि “सांप लंबे समय से गाड़ी में मौजूद था। संभवतः वह चूहों को खाने के लिए गाड़ी में घुसा और फिर अंदर ही फंस गया। गाड़ी में ही उसने अपनी केंचुली बदलनी शुरू कर दी थी। कोबरा गाड़ी की छत के भीतर बने खाली हिस्से में छिपा मिला।” सांप ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल क्षेत्र में छोड़ा गया। घटना के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और स्नेक कैचर साहिल खान की तत्परता व विशेषज्ञता की सराहना की। पुलिस ने भी भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति को पूरी तरह सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


