जैसलमेर में महिलाओं की सुरक्षा करेगी कालिका पेट्रोलिंग यूनिट:टोल फ्री नंबर 1090 किए जारी, सूचना मिलते ही मौके पर आएगी महिला जवान

जैसलमेर जिले में 2 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का शुभारंभ किया गया। ये कालिका पेट्रोलिंग यूनिट जिले में महिलाओं को सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री द्वारा कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के गठन करने के निर्देशों की पालना में पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार जैसलमेर में
2 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट स्वीकृत की गई है। जैसलमेर जिले में भी 2 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट में प्रशिक्षित महिला कॉन्स्टेबल को तैनात कर दोनों यूनिट को तैनात किया गया। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का पर्यवेक्षण थानाधिकारी महिला पुलिस थाना जैसलमेर एवं एएसपी महिला अपराध एवं अनुसंधान प्रकोष्ठ जैसलमेर द्वारा किया जाएगा। ट्रोल फ्री नंबर 1090 पर कॉल करने पर तुरंत सहायता को टीम पहुंचेगी। महिलाओं की सुरक्षा में 8 महिला जवान तैनात
एएसपी कैलाश दान जुगतावत ने बताया- कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का मुख्य कार्य सार्वजनिक स्थल स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल, मॉल, पार्क व बसों आदि भीड़भाड़ वाले स्थान एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर महिलाओं के साथ होने वाले छेड़छाड़, छींटाकसी, चेन स्नेचिंग और अन्य घटनाओं की प्रभावी रोकथाम, महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अकुंश लगाने एवं उनकी सुरक्षा के लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का गठन किया गया।
इसमें जिले में 2 स्कूटी मिली है। इस यूनिट में 8 महिला जवानों को तैनात किया गया है। टोल फ्री नंबर 1090 पर मिलेगी सुविधा
राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए राज कोप पर सिटीजन एप्प डाउनलोड करके नीड हेल्प के नाम से अभियान चलाया गया है। जिसके टोल फ्री नंबर 1090 है। इस नंबर पर कोई भी पीड़ित महिला अथवा बालिका कॉल करने पर महिला सुरक्षा से जुड़ी टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *