जैसलमेर में लौटी गर्माहट, पारा चढ़ा, ठंड का असर कम:बादलों की लुका छुपी के बीच ठंड से हल्की राहत, किसानों को दूसरी सिंचाई की सलाह

थार नगरी जैसलमेर में पिछले कुछ दिनों से ठंड का असर कम हुआ है और लोगों को राहत मिली है। पिछले तीन दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जैसलमेर में 9 दिन बाद अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। वहीं, रात के पारे (न्यूनतम तापमान) में भी 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम होने से तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। यानी, सर्दी का असर थोड़ा और कम हो जाएगा। बादलों की लुका-छिपी शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दिन भर बादलों और सूरज देवता के बीच लुका-छिपी चलती रही, लेकिन इसने भी बढ़ती हुई गर्मी को नहीं रोका। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में करीब 17.4 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। आगे भी राहत की उम्मीद मौसम विभाग के अनुसार, आगामी चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम होने से तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। यानी, सर्दी का असर थोड़ा और कम हो जाएगा। आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी हो सकती है। किसानों के लिए सलाह तापमान में हो रही इस बढ़ोतरी को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि जिन्होंने अपने खेतों में सरसों और चना की बुवाई की है, वे अपनी फसल में दूसरी सिंचाई कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *