जैसलमेर में सरहदी इलाके में गिरा ड्रोन:BSF व सम थाना पुलिस कर रही जांच, ड्रोन पर लगी है हेवी बैटरी

भारत-पाक सीमा से सटे क्षेत्र में एक बार फिर संदिग्ध गतिविधि का मामला सामने आया है। सम थाना इलाके के लखमनों की बस्ती के पास शनिवार शाम को ग्रामीणों को झाड़ियों में एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन गिरा हुआ मिला। सूचना मिलते ही BSF और सम थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने झाड़ियों के बीच काले रंग का ड्रोन पड़ा देखा, जिसके प्रोपेलर टूटे हुए थे और वायरिंग बाहर निकली हुई थी। पहले तो लोगों ने इसे किसी का खिलौना समझा, लेकिन करीब से देखने पर यह हाई-पावर बैटरी वाला तकनीकी ड्रोन निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उड़ान के दौरान क्रैश होकर नीचे गिरा मौके पर पहुंचे जवानों ने प्राथमिक जांच में पाया कि यह क्वाडकॉप्टर टाइप का कस्टम-बिल्ट ड्रोन है, जिसमें बड़ी क्षमता की लिथियम-पॉलीमर बैटरी लगी हुई है। ड्रोन के कई हिस्से क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहे हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह उड़ान के दौरान क्रैश होकर नीचे गिरा है। ड्रोन पर किसी प्रकार की पहचान संख्या, कैमरा मॉड्यूल या ब्रांडिंग नहीं मिली है, जिसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां इसे संदिग्ध मान रही हैं। ड्रोन की हो रही जांच BSF और पुलिस यह जांच कर रही है कि ड्रोन किस दिशा से आया, क्या यह सीमा पार से भेजा गया था, क्या इसे निगरानी, तस्करी या अन्य किसी अवैध गतिविधि के लिए उपयोग में लाया जाना था। आसपास के इलाके में भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि कोई अतिरिक्त उपकरण या निशान मिल सकें। सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की गहन जांच कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *