जैसलमेर में सर्दी की विदाई, सूरज के तेवर हुए तीखे:दिन का पारा 30 डिग्री के पार; दिन में पसीने छुड़ा रही धूप, रात में अब भी सुकून

जैसलमेर में इस बार सर्दी के तेवर समय से पहले ही ढीले पड़ने लगे हैं। थार के रेगिस्तान में फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। जिले में अब कड़ाके की ठंड की जगह हल्की गर्मी ने ले ली है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया, जिससे दोपहर के समय लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा। मौसम केंद्र के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने और तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। यदि पारे की चाल यही रही, तो फरवरी के अंत तक गर्मी अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है। मार्च जैसी गर्मी का अहसास मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में जैसलमेर का पारा सामान्य से काफी ऊपर चल रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.6°C दर्ज किया गया, जो औसत से 5.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी उछाल के साथ 14.6°C पर पहुँच गया है। स्थिति यह है कि फरवरी के महीने में ही मार्च के प्रथम सप्ताह जैसी गर्मी महसूस की जा रही है। पिछले 24 घंटों में दिन के पारे में 1 डिग्री और रात के पारे में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आसमान साफ, रात में अभी भी मामूली राहत सोमवार सुबह से ही आसमान बिल्कुल साफ रहा। सुबह 10 बजे के बाद सूरज की किरणें तीखी होने लगीं और दोपहर होते-होते सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई। हालांकि, रात के समय अभी भी हल्की ठंडक बरकरार है, जिससे लोगों को फिलहाल एयर कंडीशनर और पंखों की पूरी जरूरत महसूस नहीं हो रही है, लेकिन दिन की ‘चुभन’ वाली धूप ने गर्मी की दस्तक दे दी है। बदलते मौसम से बीमारियों का खतरा तापमान में अचानक आए इस उतार-चढ़ाव के कारण स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंडक के कारण मौसमी बीमारियों, जैसे सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर का खतरा बढ़ गया है। आगामी दिनों का अनुमान मौसम केंद्र के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने और तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। यदि पारे की चाल यही रही, तो फरवरी के अंत तक गर्मी अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *