जॉइंट एक्शन कमेटी ने घर बनवाने का वादा निभाया, डीसी ने चाबी सौंपी

भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब में हुई भारी बारिश और बाढ़ ने हालात को दयनीय बना दिया था। इस प्राकृतिक आपदा के कारण गरीब परिवारों के घर पूरी तरह तबाह हो गए थे, जिससे प्रदेश को भारी नुकसान उठाना पड़ा। शहर के बूटा पिंड में भी एक घर गिर गया था। इस पीड़ित परिवार की मदद के लिए जॉइंट एक्शन कमेटी, मॉडल टाउन जालंधर ने नया घर बनवाने का वादा किया था। इस घर का नींव पत्थर सितंबर माह में डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल द्वारा रखा गया था। बुधवार को जॉइंट एक्शन कमेटी के सदस्य वरिंदर मलिक और जसविंदर सिंह साहनी द्वारा तैयार कराए गए नए घर की चाबियां हरमेश कौर के परिवार को सौंपी। इस अवसर पर आत्म प्रकाश सिंह बाबुल, सुरिंदर सिंह भापा, लक्की ओबेरॉय, रबिंदर सिंह, सुनील चोपड़ा, ललित सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *