जॉर्जिया के गुडौरी के एक रेस्तरां में 11 भारतीय समेत 12 लोगों की मौत हो गई। जिसमें से एक मानसा के खोखर खुर्द का हरविंदर सिंह (27) है, जिनकी धुएं से मौत हो गई। वह इकलौता था। सभी रेस्तरां के दूसरे फ्लोर के एक कमरे में सो रहे थे। परिवार ने सरकार से बेटे के शव को भारत लाने की अपील की है। हरविंदर सिंह 3 महीने पहले ही जॉर्जिया में रोजगार के लिए गया था। मृतक हरविंदर सिंह के पिता भगवान सिंह ने बताया कि वह 9 एकड़ जमीन का मालिक है और जमीन रेसली है, जिसकी उपजाऊ शक्ति कम है और फसल अच्छी नहीं होती। अपने बेटे को रोजगार के लिए जॉर्जिया भेजा था ताकि अपनी बेटी की शादी कर सकूं और कर्ज का बोझ उतर सकूं। उन्होंने बताया कि बीते कल उन्हें जॉर्जिया से एक डॉक्टर का फोन आया है कि उनके बेटे की जॉर्जिया में गैस करने के कारण मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि उनके पास बेटे के शव को भारत लाने के लिए इतना पैसा नहीं है। सरकार से अपील की है कि जल्द उनके बेटे के शव को भारत लाया जाया जाए। वहीं मृतक हरविंदर सिंह के चाचा ने कहा है कि पूरा परिवार सदमे में है।


