जोधपुर में आज कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जैसी संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। जोधपुर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से कलेक्ट्रेट के बाहर करीब एक घंटे धरना दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा.संजय गौड़ ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा ईडी व अन्य संवैधानिक संस्थानों के दुरुपयोग के विरोध में जोधपुर शहर और देहात कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया । जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने बताया कि भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं का समय-समय पर दुरुपयोग किया गया है । हाल ही में उन्होंने एक मनगढ़ंत मामले में कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी पर ईडी और अन्य संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करते हुए उनके खिलाफ न्यायालय में मामला पेश किया जहां पर न्यायालय ने फटकार लगाते हुए उक्त मामले को खारिज कर दिया। और भविष्य में बिना किसी ठोस तथ्यों के इस प्रकार के मामले उठाने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की। लोकतंत्र पर भरोसा नहीं ओमकार वर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही से उनकी मंशा स्पष्ट रूप से चरित्रार्थ होती है कि भारत के संविधान और लोकतंत्र में उनका किसी भी प्रकार का विश्वास नहीं है और अपनी सत्ता का दुरुपयोग करना भारतीय जनता पार्टी की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। आए दिन किसी न किसी रूप से कांग्रेस पार्टी और उनके सहयोगी दलों को किसी न किसी नेता को इन संस्थाओं के द्वारा डराया और धमकाया जाता है जो आने वाले समय के लिए देश के लोकतंत्र के लिए एक खतरा साबित होगा। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग विरोध प्रदर्शन में देहात जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और विधायक गीता बरवड़ ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का इस प्रकार से दुरुपयोग कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमारे नेताओं पर जो दबाव बना रही थी, उनके मंसूबे को पूरी तरीके से न्यायालय ने खारिज कर दिया है। पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस प्रकार के हथकंडों का जवाब देने के लिए आम जनता के साथ हमेशा सड़कों पर नजर आएगी। ये रहे मौजूद विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक मनीषा पवार, पूर्व विधायक महेंद्र बिश्नोई, पूर्व महापौर कुंती देवड़ा, सूरसागर विधायक प्रत्याशी इंजीनियर शहजाद खान, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश जोशी, कीर्ति भील, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गणपत सिंह चौहान, सेवा दल के जिलाध्यक्ष हेमंत शर्मा, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, एससी प्रकोष्ठ के डॉक्टर धनपत गुजर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष दानिश फौजदार, पंचायती राज संगठन से डॉक्टर शैलजा परिहार, देहात यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पुखराज देवराया, शहर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश कछवाहा आदि नेताओं ने संबोधित किया। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार वर्मा ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपना पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में माटी कला बोर्ड के पूर्व राज्य मंत्री शांतिलाल लिंबा, हेमलता चौधरी, शांति प्रसाद हर्ष, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष लियाकत अली रंगरेज, योगेश गहलोत, त्रिलोक मेहरा, डॉ. हेम सिंह गहलोत, भंवरलाल हटवाल, रामनिवास गोदारा, अख्तर खान, सिंधी विधि विभाग से अनिल गौड, सुनील बोहरा बृजेश पुरोहित अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष फिरोज फेम पीसीसी सदस्य सुनील व्यास माजिद गौरी प्रीतम शर्मा किशन सेन इलियास मोहम्मद रिजवान राजा सुरेश सागर स्नेहलता गज फरजाना चौहान जाफरान सैयद वर्षा चौहान दिव्या गहलोत देहात अकमुंदिन खान अरशद चौहान जिला कांग्रेस कमेटी से नरपत पन्नू महेंद्र सारण डॉक्टर राकेश चौधरी गोपाराम मेघवाल बलदेव बेनीवाल रामनिवास बुधनगर पप्पूराम बिश्नोई सतपाल देवासी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ जन और महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस और कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


