जोधपुर के मोगड़ा रोड स्थित जीत यूनिवर्स का एनुअल स्पोर्ट्स कल्चरल और टेक्निकल फेस्ट रेजोनेंस बुधवार से शुरू होगा। 3 दिन तक इस कार्यक्र। के तहत स्टूडेंट के लिए अलग-अलग श्रेणियां में कई प्रतियोगिताएं होगी। जिसमें म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर सचिन जिगर का कॉन्सर्ट मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह कार्यक्रम 7 फरवरी की शाम को होगा इसमें जीत यूनिवर्स के स्टूडेंट के अलावा शहरवासी भी पास के जरिए एंट्री कर सकेंगे। बुधवार को फेस्ट के पहले दिन डिजाइन डिपार्टमेंट का एनुअल फैशन शो होगा। जिसमें डिपार्टमेंट के स्टूडेंट रैंप पर अपना क्रिएटिव कलेक्शन प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा डीजे और म्यूजिक प्रोडक्शन जोड़ी लास्ट स्टोरेज सिलाई परफॉर्मेंस भी होगी। जबकि गुरुवार को लोक संगीत बैंड रेतीला राजस्थान की ओर से मेलोडी सिंगिंग फैशन शो सहित कई प्रतियोगिता होगी। जबकि टेक्निकल इवेंट में फ्री फायर, आरसी का, ट्रेजर हंट, सोशल डिबेट आदि होंगे । जबकि स्पोर्ट्स कैटेगरी में फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट, टेबल टेनिस सहित इंडोर गेम होंगे।


