जोधपुर के कायलाना झील में बुधवार सुबह 2 बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और करीब आधे घंटे बाद पानी से एक युवक और एक युवती के शव बाहर निकाले। दोनों की पहचान हर्ष परिहार (21) पुत्र राजेश परिहार और चेष्टा धोला पुत्री विकास धोला के रूप में हुई है। मोबाइल-जैकेट मिलने पर गोताखोरों को फिर बुलाया गया
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को झील किनारे एक एक्टिवा और बैग मिला था। सूचना पर कायलाना पुलिस चौकी के सिपाही दिनेश सोडा और गोताखोर भरत चौधरी ने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया। सुबह पानी के किनारे मोबाइल और जैकेट मिलने पर गोताखोरों को फिर बुलाया गया। दाऊलाल मालवीय के नेतृत्व में टीम ने झील में सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों शव बाहर निकाले। पुलिस ने शवों को एमडीएम अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया में है। मामला आत्महत्या या किसी अन्य कारण से डूबने का है, इसकी जांच की जा रही है।


