जोधपुर के पाक विस्थापितों में डर:सीमांत लोक संगठन के अध्यक्ष बोले- प्रताड़ित होकर आए विस्थापितों को राहत मिले, देश छोड़ने का आदेश लागू न हो

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा मामलों की केबिनेट कमेटी की ओर से लिए गए निर्णय सभी वीजा लेकर आए पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने के आदेश से पाक विस्थापितों में दहशत का माहौल है। इस पर सीमांत लोक संगठन के अध्यक्ष हिंदूसिंह सोढ़ा ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर पाकिस्तान से प्रताड़ित होकर भारत आए विस्थापितों पर यह आदेश लागू नहीं करने का आग्रह किया है। सोढ़ा ने पत्र में लिखा- सीसीएस फैसले में कहा गया है कि पाकिस्तानी नागरिक, जो कि वीजा पर भारत आए हैं। उन्हें 48 घंटे में भारत छोड़ना होगा। सीमांत लोक संगठन सरकार के इस फैसले का स्वागत करता है लेकिन एक आग्रह है कि यह फैसला उन लोगों पर लागू नहीं किया जाए, जो धार्मिक उत्पीड़न की वजह से पाकिस्तान छोड़कर भारत आने को मजबूर हुए हैं। बता दें कि पाकिस्तान से प्रताड़ित होकर भारत आए सबसे ज्यादा विस्थापित पश्चिमी राजस्थान में रह रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे परिवार जोधपुर में चौखा, राजीव गांधी आवासीय योजना, सुंदर बालाजी, गंगाणा, काली बेरी, मंडोर इत्यादि क्षेत्र में अस्थाई रूप से कच्ची बस्ती में रह रहे हैं। इनमें से अधिकांश को भारतीय नागरिकता नहीं मिली है। इसी वजह इन परिवारों को डर है कि कहीं उन्हें भी भारत छोड़ने को मजबूर न कर दिया जाए। धार्मिक रूप से प्रताड़ित होकर भारत आए थे सोढ़ा ने कहा- केंद्र व राज्य सरकार ऐसे धार्मिक रूप से प्रताड़ित लोग भारत की सकारात्मक नीति की वजह से विभाजन से लेकर अब तक लगातार भारत आ रहे हैं। ऐसे लोगों को भारत सरकार अपना हिस्सा मानकर धार्मिक उन्माद का शिकार नहीं होने देने की नीति की वजह से इन्हें न सिर्फ रहने की अनुमति दे रखी है बल्कि इन लोगों को नागरिकता देने के लिए भी विशेष प्रावधान कर चुकी है। विस्थापितों में डर का माहौल इस स्थिति में ऐसे प्रताड़ित विस्थापितों को भी पाकिस्तानी नागरिक मानकर वापस भेजने के आदेश को लेकर असमंजस और भय का माहौल पनप रहा है। चूंकि, ऐसे सर्वाधिक नागरिक पश्चिमी राजस्थान में रह रहे हैं। उनके भारतीय गारंटर व रिश्तेदार भी इस आदेश से परेशान है। केंद्र सरकार से आग्रह है कि इस संबंध में राज्यों के संबंधित अधिकारियों को सकारात्मक निर्देश प्रदान किए जाए ताकि इस पीड़ित वर्ग को राहत मिल सकें। पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक विस्थापित परिवार; दहशत में उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान से प्रताड़ित होकर भारत आए सर्वाधिक विस्थापित पश्चिमी राजस्थान में रह रहे हैं। इनमें बड़ी तादाद में ऐसे परिवार जोधपुर में रह रहे हैं। यहां ये चौखा, राजीव गांधी आवासीय योजना, सुंदर बालाजी, गंगाणा, काली बेरी, मंडोर इत्यादि क्षेत्र में अस्थाई रूप से कच्ची बस्ती में रह रहे हैं। इनमें से अधिकांश को भारतीय नागरिकता नहीं मिली है और इसी वजह से ये परिवार दहशत हैं कि कहीं उन्हें भी भारत छोड़ने को मजबूर न कर दिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *