जोधपुर ग्रामीण के DST प्रभारी करणी दान का निधन:सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, अचानक सीने में दर्द हुआ; एम्स में दम तोड़ा

जोधपुर ग्रामीण पुलिस के DST प्रभारी करणी दान का आज सुबह अचानक हार्ट अटैक आने की वजह से निधन हो गया। इसके बाद उनकी बॉडी को जोधपुर एम्स अस्पताल लाया गया। करणीदान आज सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे अचानक उन्हें सीने में दर्द हुआ और वह गिर पड़े। इसके बाद उन्हें तुरंत में एम्स अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन के बाद पुलिस जगत में शोक की लहर छा गई बता दे कि करणी दान आज सुबह 9 बजे के करीब कृष्णा नगर में हमेशा की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया। इस पर उन्हें पहले MDM हॉस्पिटल लाया गया। जहां से उन्हें एम्स अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद ग्रामीण पुलिस के एडिशनल SP भोपालसिंह लखावत, खेड़ापा थाना अधिकारी लाखाराम, सहित अधिकारी और उनके साथ स्टाफ भी अस्पताल पहुंचे। करणीदान (39) मूल रूप से बालोतरा जिले के बड़नावा जागीर के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक 6 साल का बेटा है। करणी दान 2014 भारती से पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर चयनित हुए थे। वर्तमान में कृष्णा नगर भगत की कोठी के रहते थे। आज सुबह कृष्णा नगर के पार्क में घूम रहे थे। करणीदान की बूढ़ी मां का रोकर बुरा हाल है। वो बार बार यही कह रही है कि भगवान ने उन्हें क्यों नहीं अपने पास बुलाया। पत्नी ने बताया कि वो रात को 12 बजे ड्यूटी कर घर आए थे। सुबह पार्क में घूमने निकले थे। इतना कहते ही वो बेसुध हो जाती है। बार बार रोते हुए यही कह रही है कि अब उनके 6 साल के बेटे और उनका क्या होगा। भगवान ने आज इतना बुरा दिन क्यों दिखाया। इससे पहले मुझे मौत क्यों नहीं आई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *