जोधपुर-जयपुर-अलवर रूट : ट्रेन अपडेट:डेढ़ माह बाद मंगलवार से फिर से जयपुर के रास्ते चलने लगेगी मंडोर सुरफास्ट ट्रेन

– जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास के कारण 29 नवंबर को बदला गया था रुट – जयपुर, दौसा, बांदीकुई और अलवर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत पिछले डेढ़ माह से बदले मार्ग से चल रही मंडोर सुपरफास्ट ट्रेन मंगलवार से पुनः अपने निर्धारित मार्ग से चलना शुरू हो जाएगी। इससे जयपुर-दौसा-बांदीकुई और अलवर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट सहित कुछ अन्य ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा था वह मंगलवार से आवागमन में अपने पूर्व निर्धारित मार्ग वाया जयपुर चलने लगेगी। उन्होंने बताया कि जयपुर रेलवे स्टेशन पर एयर कोनकोर्स निर्माण के कारण ट्रेन 22996/22995, जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट का 29 नवंबर 2024 से 13 जनवरी 2025 तक 46 ट्रिप के लिए आवागमन में मार्ग बदला गया था जिसके तहत ट्रेन जयपुर-दौसा-बांदीकुई व अलवर नहीं जा रही थीं। अब मंगलवार से ट्रेन निर्धारित मार्ग से चलने लगेगी। मालाणी एक्सप्रेस भी हुई बहाल उपरोक्त कार्य की वजह से ट्रेन 20487/20488, बाड़मेर-दिल्ली-बाड़मेर मालाणी सुपरफास्ट द्विसाप्ताहिक भी अपने पूर्व निर्धारित मार्ग जयपुर के रास्ते बाड़मेर से दिल्ली चलना प्रारंभ हो गई है। उल्लेखनीय है कि ट्रेन का पिछले वर्ष 29 नवंबर से 13 ट्रिप के लिए मार्ग परिवर्तन किया गया था। बदले रूट से जोधपुर आएगी कामाख्या और रानीखेत एक्सप्रेस उत्तर रेलवे पर चल रहे तकनीकी कार्य के चलते जोधपुर आने वाली दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। जोधपुर डीआरम पंकज कुमार सिंह के अनुसार उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली जंक्शन-दिल्ली शाहदरा रेलखंड में ब्रिज संख्या-250 पर तकनीकी कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इससे जोधपुर मंडल पर आने वाली ट्रेन 15624, कामाख्या-जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस जो 17 जनवरी को कामाख्या से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली छावनी होकर संचालित होगी। इसी तरह ट्रेन 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस जो 20 जनवरी को काठगोदाम से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली छावनी होकर संचालित होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *