जोधपुर नगर निगम कार्यालय की छत पर लगी भीषण आग:बिना अनुमति छत पर बनाए टेंट में नॉनवेज पकाने का आरोप; बड़ा हादसा टला

जोधपुर शहर के भगत की कोठी पीली टंकी के पास मेन रोड पर स्थित नगर निगम मुख्य सफाई निरीक्षक कार्यालय की छत पर शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू किए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, आग कार्यालय की छत पर बनी स्टाफ के लिए बनाई टेंट नुमा झोंपड़ी में शुरू हुई। इन झोपड़ियों में सफाई करने वाले परिवार रह रहे थे, जो बिना अनुमति के निगम भवन पर रह रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग भड़क उठी, लेकिन अभी तक सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। कार्यालय की छत पर नॉनवेज पकाया जा रहा था
घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया, लेकिन हादसे में कार्यालय की छत को काफी नुकसान पहुंचा । वहीं नगर निगम की ओर से इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इधर सूत्रों के मुताबिक कार्यालय की छत पर नॉनवेज पकाया जा रहा था। जिसके चलते आग लग गई। इसको लेकर निगम के CSI अपूर्व कुमार ने बताया- उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। निगम कार्यालय के ऊपर टेंट में दिल्ली की सफाई टीम की लेबर काम करती है। नॉनवेज पकाने को लेकर जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *