जोधपुर में आवारा कुत्ते पकड़ने गई नगर निगम की टीम के साथ डॉग लवर्स की झड़प होने का मामला सामने आया है। डॉग लवर्स ने निगम टीम की ओर से पकड़े गए तीन कुत्तों को भी छुड़ा लिया। उसके बाद टीम को बैरंग ही लौटना पड़ा। दरअसल, नगर निगम की टीम उदय मंदिर क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़ने गई थी। कॉलोनी वासियों ने कुत्ते पकड़ने के लिए नगर निगम में सूचना दी थी। जिसके बाद निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची है। कुत्तों को गाड़ी में बंद करने के बाद डॉग लवर्स का हंगामा इस दौरान टीम ने रेस्क्यू कर आवारा घूम रहे कुत्तों को गाड़ी में बंद कर दिया। जिसकी सूचना के बाद मौके पर डॉग लवर्स पहुंच गए और हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान डॉग लवर्स निगम की कार्रवाई का विरोध करने लगे। डॉग लवर्स से कहासुनी के बाद बैरंग लौटी निगम की टीम इतना ही नहीं पत्थर से गाड़ी का ताला तोड़कर पकड़े गए कुत्तों को बाहर निकाल दिया। ऐसे में निगम की टीम और डॉग लवर्स के बीच झड़प हो गई और टीम को वापस बैरंग ही लौटना पड़ा। इस दौरान मौके पर तमाशबीन लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, अभी किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। ————- ये खबर भी पढ़िए कुत्ते के पिल्लों को चाकू से काटकर डस्टबिन में फेंका-VIDEO:डॉग लवर्स का हंगामा, थाने में धरने पर बैठे; युवक गिरफ्तार जोधपुर में कुत्तों के मासूम बच्चों से निर्दयता का मामला सामने आया है। एक युवक ने कुत्तों के 3 बच्चों को चाकू मारे, उन्हें काटा और पॉलिथीन में डालकर डस्टबिन में फेंक दिया। मामले का वीडियो भी रविवार को सामने आया था। मामले की जानकारी के बाद डॉग लवर्स ने हंगामा कर दिया। सरदारपुरा थाने में धरने पर बैठ गए। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। तब जाकर मामला शांत हुआ।(पूरी खबर पढ़ें)


