जोधपुर भाजपा देहात उत्तर की नई कार्यकारिणी बनाई:8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 7 मंत्री और 6 प्रवक्ता शामिल, जिलाध्यक्ष ज्योति जाणी ने की घोषणा

बीजेपी जोधपुर देहात उत्तर की जिलाध्यक्ष ज्योति जाणी ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। यह घोषणा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की स्वीकृति के बाद की गई। 43 सदस्यीय इस कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 7 मंत्री और 6 प्रवक्ता सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। कार्यकारिणी में जसवंत सिंह इंदा, राजेंद्र प्रसाद, विक्रमादित्य सिंह, रेखा कंवर, केवल राम मेघवाल, सुमेराराम सींवर, किशन सिंह भाटी और मेघराज कल्ला को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सुखराम विश्नोई, माधु सिंह देवड़ा और जयप्रकाश बोहरा को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। मंत्री पद पर बालाराम सांखला, युद्धवीर सिंह, कीर्ति कंवर, जीवणराम भील, ओमप्रकाश शर्मा, चतुर्भुज सोनी और महेश पालीवाल को नियुक्त किया गया है। सुरेन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष और सौरभ बोहरा सहकोषाध्यक्ष होंगे। श्याम काछबाणी को कार्यालय मंत्री, जबकि शंकर लाल दर्जी और ज्योति जांगिड़ को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। मौन कंवर (पत्नी रतनसिंह) और हेमाराम कुमावत प्रकोष्ठ संयोजक की जिम्मेदारी संभालेंगे। शिव कुमार व्यास मन की बात प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जबकि सुगणा राम भांभू और राजीव देवड़ा सहप्रभारी होंगे। मुकेश पालीवाल, कमूं कंवर, अविनाश खारा, सुरेश सामरिया, जयकिशन उपाध्याय और सरिता ओड को प्रवक्ता बनाया गया है। अशोक कुमार नोखड़ा आईटी संयोजक और रावल सिंह व सुरेश जैन सहसंयोजक होंगे। सुनील विश्नोई मीडिया प्रभारी, रवि सैन और दशरथ सिंह राजपुरोहित मीडिया सहप्रभारी का कार्यभार संभालेंगे। महेश कुमार भादू सोशल मीडिया प्रभारी और बजरंगदास वैष्णव व विजयकुमार वाल्मीकि सहप्रभारी होंगे। जिलाध्यक्ष ज्योति जाणी ने उम्मीद जताई है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी संगठन को मजबूत करने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से प्रयास करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *