जोधपुर शहर में आज मौसम में बदलाव देखने को मिला। कल हवाओ के बाद आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। शहर में मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक आज सुबह कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। इसके चलते ठंड का असर बढ़ गया। न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच आ गया। इसके चलते एक बार फिर से सर्दी का असर लौट गया। शहर में चौपासनी, मंडोर, बासनी सहित कई जगहों पर अल सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो तीन दिन तक बादल छाए रहेंगे। बीते दो दिन में शहर में दिन के समय तेज धूप के चलते ठंड का असर कम हुआ था, लेकिन एक बार फिर से बादलों को आवाजाही की वजह से और बारिश से आज ठंड का असर बढ़ गया है। इसके चलते आज सुबह से ही धूप नहीं निकली है। ऐसे में लोग सर्दी से बचने के लिए तरह तरह के जतन भी करते नजर आए। वहीं इस बारिश से जीरे और सरसों की फसल में भी कीड़ा लगने की संभावना जताई गई है।


