जोधपुर में ऑपरेशन सांपोलिया के तहत एक गिरफ्तार:आरोपी से स्मैक बरामद की, खरीद-फरोख्त को लेकर जांच में जुटी पुलिस

जोधपुर ग्रामीण में अवैध मादक पदार्थ रोकथाम अभियान ‘ऑपरेशन सांपोलिया‘ के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण राममूर्ति जोशी ने बताया कि इसके लिए पुलिस थाना कापरडा थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। डीएसटी के कॉन्स्टेबल अशोक की सूचना पर थाना टीम द्वारा कार्रवाई करते हुये रामलाल (38) पुत्र खंगारराम निवासी रामडवास कलां से 17.77 ग्राम स्मैक जब्त की। पुलिस मामला दर्ज कर खरीद-फरोख्त को लेकर जांच कर रही है। ये रहे टीम में शामिल पुलिस की टीम में कापरड़ा थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, कॉन्स्टेबल बस्तीराम, रामप्रकाश , सुरेश चन्द गुर्जर और डीएसटी कॉन्स्टेबल अशोक शामिल रहे। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *