जोधपुर में RTO नाले के निर्माण कार्य से सामग्री चोरी करने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिलाओं को निर्माण कार्य की सामग्री चुराते हुए कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्टाफ ने रंगे हाथों पकड़ा था। कंस्ट्रक्शन साइट से अब तक करीब 10 लाख रुपए की निर्माण सामग्री चोरी हो चुकी है। मामला बनाड़ थाने का है। मुन्नाराम चौधरी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मोहनगढ़ कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से आरटीओ नाला निर्माण का काम बनाड़ रोड रावत फांटा के पास चल रहा है। जब से नाले का निर्माण कार्य शुरू हुआ। तब से साइट में हर चोरी होना सामने आया है। अब तक करीब 10 लाख रुपए के सामान की चोरी साइट से हो चुकी है। शटरिंग और स्टील चोरी हो चुके हैं। मामले में पुलिस ने रेशमा पत्नी सूरज सांसी, बसंती पत्नी संपत और संजना पत्नी मोहन निवासी सांसी बस्ती खोखरिया को गिरफ्तार किया है।


