जोधपुर में घंटाघर बाजार से हटाया गया अतिक्रमण:सड़क पर खड़े ठेलों से लगता था ट्रैफिक जाम, सामान किया जब्त

जोधपुर नगर निगम की ओर से ट्रैफिक में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुक्रवार को घंटाघर क्षेत्र में की गई। इस दौरान टीम ने घंटाघर में अस्त-व्यस्त खड़े रहने वाले ठेलों, सामान आदि को हटवाया। कार्रवाई में ट्रैफिक पुलिस भी शामिल रही। बता दें कि जोधपुर के घंटाघर बाजार में खरीदारी करने को लेकर कई गांव से लोग आते हैं। यहां मार्केट में नई सड़क के दोनों ओर दुकानदार बरामदा में अपना सामान रखते हैं। वहीं ठेले वाले सड़क पर खड़ा हो जाते हैं, जिसकी वजह से यहां सुबह-शाम ट्रैफिक जाम हो जाता है। भीड़-भाड़ की वजह से आने वाले लोग और वाहन चालक भी परेशान होते हैं। इस कारण अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *