डूंगरपुर में पंचायत समिति सदस्य की मौत:सड़क हादसे के बाद 6 महीने से कोमा में थे, इलाज के दौरान तोड़ा दम

डूंगरपुर में सदर थाना क्षेत्र के देवल गांव में एक सड़क हादसे में घायल हुए पंचायत समिति सदस्य कांतिलाल परमार का निधन हो गया है। वह पिछले 6 महीने से कोमा में थे और उनका इलाज चल रहा था। सदर थाने के हेड कॉन्स्टेबल कन्हैयालाल ने बताया कि भाटड़ा निवासी रमेश चंद्र परमार ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, उनके बड़े भाई कांतिलाल परमार, जो दोवड़ा पंचायत समिति के सदस्य थे, 10 अगस्त 2025 को अपने जीजा कैलाश चंद के साथ पाल देवल गांव में मेहमान गए थे। बाइक फिसलने से हुए हादसे में कोमा में चले गए थे
वापस घर लौटते समय देवल गांव के पास उनकी बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। इस हादसे में कांतिलाल के सिर और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण वह कोमा में चले गए थे।
कांतिलाल का इलाज गुजरात में चल रहा था। शुक्रवार तड़के इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। निधन के बाद परिजन शव लेकर डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *