जोधपुर में दारुल उलूम इस्हाकिया के सदर गेट से शुक्रवार रात जुलूस-ए-गौसुलवरा का आगाज हुआ और हरी झंडी दिखाई जनाब हाफिज जावेद, हाजी मोईन व पीर मजहर अली ने। मुफ्ती-ए-आजम राजस्थान, मुफ्ती शेर मोहम्मद खान की सरपरस्ती में निकाले गए इस जुलूस के दौरान मौलाना हुसैन, मौलाना माजिद, मौलाना बरकत मदनी और तमाम उलमा-ए-इकराम भी मौजूद रहे। गौस-ए-आज़म वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद उवेश ने बताया कि सन 2012 से हर वर्ष की तरह इस साल भी यह जुलूस बड़े अदब व अहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस दारुल उलूम इस्हाकिया से रवाना होकर आहोर की हवेली, चांदी हॉल रोड, ख़ास का पीर दरगाह, लखारा बाज़ार, माणक चौक, त्रिपोलीया बाज़ार, सोजती गेट, पतंग मार्केट, क़ुद्दुस की होटल, नई सड़क, साइकिल मार्केट होते हुए बम्बा स्थित दरगाह हज़रत अब्दुल लतीफ़ साहब पर दुआ के साथ समापन हुआ। इस दौरान शहर के सभी मोहल्लों में स्वागत किया गया। लखारा बाजार में उस्ताद अब्दुल रज्जाक खान की हवेली और बम्बा मोहल्ले में जुलूस पहुंचने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन पर उलमा-ए-इकराम ने अमन व सलामती की दुआ की। समाज ने ग्यारवी शरीफ का चांद दिखाई देने बाद से ही पिराने पीर दस्तगीर बड़े पीर सरकार गोसे आजम का दिन मनाने की तैयारियां शुरू कर दी थी। ईद मिलादुन्नबी जलसा समिति का विशेष स्वागत ईद मिलादुन्नबी जलसा समिति के कार्यालय पहुंचने पर जुलूस पर पुष्प वर्षा की गई। यहां आयोजन समिति को जश्ने गौसुलवरा के निशान के रूप में यादगार चिन्ह भेंट किया गया। सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। जोधपुर ईद मिलादुन्नबी जलसा समिति के उस्ताद सुबराती खान अब्बासी ने जानकारी दी कि शुक्रवार की देर रात ग्यारहवीं शरीफ के मुबारक अवसर पर जोधपुर के इस्हाकिया स्कूल आहोर की हवेली से यह जुलूस निकाला गया। जलसा समिति के उस्ताद सुबराती खान अब्बासी ने बताया की शुक्रवार की देर रात गहारवी शरीफ के मोकै पर जोधपुर के इस्हाकिया स्कूल आहोर की हवेली से हर साल यह जुलूस गौसे आजम वेलफेयर सोसायटी द्वारा निकाला जाता है। इस पारंपरिम धार्मिक कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में शिरकत करते हैं। कार्यक्रम में शामिल मौजीज व्यक्तित्व इस धार्मिक आयोजन में सचिव मोहम्मद मुकर्रम राईन, गुलाम रब्बानी, मोहम्मद असद, मोहम्मद कामिल, मोहम्मद मुल्तजिम, कारी मोहम्मद कोसेन, मोहम्मद अली अकबर, अब्दुल कादीर, अख्तर अली, मोहम्मद साबिक, शाहनवाज, मोहम्मद अली अतहर, अहमद रज़ा, मुदस्सर मुद्दस्सिर, अख्तर रिज़वी, मोहम्मद अम्मार रज़ा, मोहम्मद रमज़ान, मेराज नबी गुलाम रसूल, जाहुल मुस्तफा, माहिर रज़ा, जाकीर हुसैन, आमिर खान, मोहम्मद मिज़ान, मोहम्मद आदिल, मो शेरु, शाह फैसल, फरहान, मुमताज़ अहमद और मोहम्मद जावेद सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।


