जोधपुर में तेज होगी सर्दी:एक दिन पहले सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, 3 डिग्री तक गिरा तापमान

जोधपुर में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शहर में धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवा के चलते ठिठुरन कम नहीं हो रही। दोपहर में भी सर्दी का अहसास हो रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने भी तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। सीजन का सबसे ठंडा दिन शहर में शुक्रवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। शहर का अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री पहुंच गया। जो जनवरी के औसत तापमान से 5.2 डिग्री कम है। सुबह धुंध छाने से शहर का न्यूनतम तापमान ज्यादा नहीं उतर सका। शहर का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री की गिरावट के साथ 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो जनवरी के औसत न्यूनतम तापमान 9.1 से 2.7 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार को समाप्त होने के बाद शहर में मौसम बदलने लगा। गुरुवार रात से ही ठंडी हवा चलने लगी थीं। शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक ठिठुरन का असर देखने को मिला था। दिन निकलने के साथ तेज धूप तो निकली, लेकिन उत्तरी हवाओं की वजह से ठिठुरन का असर कम नहीं हुआ। इसके चलते दोपहर में भी सर्दी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *