जोधपुर में दो गुटों के बीच खनन को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना राजीव गांधी थाना क्षेत्र के केरू खनन इलाके की है। राजीव गांधी नगर थाना अधिकारी रविंद्र पाल सिंह राजपुरोहित ने बताया- शुक्रवार शाम को दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इनके बीच खनन लीज को लेकर पहले से विवाद चल आ रहा है। दोनों पक्ष बातचीत के लिए इकट्ठे हुए थे, लेकिन बाद में विवाद बढ़ता चला गया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। एक डंपर को भी आग लगा दी। जिस पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। एक गुट बुधराम और दूसरा भंवरिया का बताया जा रहा है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। विवाद में छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें तीन स्कॉर्पियो, डंपर, पिकअप, जेसीबी आदि शामिल हैं।


