जोधपुर में नए साल जश्न पर डीजे और लाइव म्यूजिक:होटलों ने तैयार किए नए मेन्यू, सैलानियों को रिझाने के लिए सेलिब्रिटी नाइट भी

नए साल के स्वागत के लिए जोधपुर के विभिन्न होटल व रिसोर्ट ने जश्न की तैयारी कर ली है। आप भी अपने परिवार व दोस्तों के साथ नए साल का जश्न एंजॉय करना चाहते है लेकिन किस होटल या रिसोर्ट में जाए जहां आपकी पसंदीदा डिश के साथ संगीत व धुनाें के साथ शाम सजने वाली है इसकी जानकारी नहीं है तो हम बताते है कि जोधपुर में कहां क्या हो रहा हैं। आइए जानते है जोधपुर की फाइव स्टार होटल से लेकर रिसॉर्ट व रेस्टोरेंट में नए साल के जश्न को लेकर क्या तैयारियां है और क्या आयोजन होने वाला है। सबसे पहले जोधपुर की शान कहे जाने वाले उम्मेद भवन पैलेस कि बात करते है तो यहां हर वर्ष की तरह इन हाउस पार्टी रहेगी। उम्मेद भवन पैलेस अपने मेहमानों के लिए खास गाला डिनर का आयोजन करेगा। इस डिनर में तंदूरी देसी व विदेशी डिश रहेगी। अजीत भवन- सर्किट हाउस स्थित भारत के पहले हेरिटेज होटल में शुमार अजीत भवन में 31 दिसंबर को यादगार बनाने के लिए लाइव डीजे के साथ कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। देसी व विदेशी मेहमान के लिए कई वैराइटी में डिनर व ड्रिंक्स परोसा जाएगा। गेस्ट के लिए कपल एंट्री 18 हजार रुपए रहेगी। बालसमंद- वेलकम हेरिटेज की ओर से संचालित बालसमंद हेरिटेज होटल में डीजे का आयोजन रहेगा। फ्रेंड्स व फैमिली के साथ यहां न्यू ईयर इव सेलिब्रेट कर सकते है। नॉर्थ लॉन में रात 8 बजे से पार्टी का आयोजन होगा जिसमें डीजे स्पीनिंग व मिक्स हिप हॉप डांस का आयोजन रहेगा। इंडियन इंटरनेशनल फूड काउंटर्स होगा। यहां कपल टिकट 11999 रुपए प्लस टैक्स रहेगा। ताज हरी- यहां डीजे पार्टी गाला डिनर जिसमें चाइनीज, कॉन्टिनेंटल व मल्टी कुजिन रहेगा। कपल एंट्रीं 21 हजार व सिंगल एंट्री 10 हजार प्लस टैक्स रहेगी। वेलकम होटल- आईटीसी ग्रुप की शिकारगढ स्थित वेलकम होटल में रंग द सूफी बैंड की लाइव परफॉर्मेंस रहेगी, लाइव बैंड और डीजे लुइस की इलेक्ट्रिफाइड बीट के साथ अन लिमिटेड बेवरेज व मल्टीकुजिन डिनर बुफे रहेगा। कपल एंट्री 16999 रुपए व टैक्स अलग से चार्ज किया जाएगा। होटल में ठहरने वाले कपल के लिए 32,999 रुपए चार्ज किए जाएंगे। उमेद क्लब- राइकाबाग स्थित उम्मेद क्लब में मुंबई के डीजे बेस्ड बैंड पार्टी पोपर्स प्रस्तुति देंगे। क्लब में गाला डिनर का आयोजन भी होगा और आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत होगा। क्लब में गेस्ट एंट्री चार्ज 2500 रुपए रहेंगे वहीं मेंबर्स के लिए 1200 रुपए पर पर्सन रहेगा। ऑलिव कोर्ट- रातानाडा एयरफोर्स रोड स्थित ऑलिव कोर्ट रेस्टोरेंट नए वर्ष के स्वागत में एपिक मास्क्युरेड पार्टी का आयोजन कर रहा है। यहां शाम 7 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक सूफी नाइट का आयोजन होगा। द सूफी ब्रदर्स सुफियाना समां बांधेंगे, 10.30 के बाद डीजे अवनी का शो रहेगा। यहां कपल एंट्री 10 हजार रुपए, सिंगल एंट्री 6 हजार व किड्स की एंट्री 3000 रुपए रहेगी। जिसमें अन लिमिटेड फूड, ड्रिंक्स आदि रहेगा। शगुन रिसोर्ट- बनाड़ डांगियावास रोड जयपुर हाईवे पर इस रिसोर्ट में डीजे नाइट के साथ डिनर का आयोजन होगा। यहां एंट्री के लिए 2000 रुपए देने होंगे। महिलाओं व बच्चों की एंट्री के लिए 1000 रुपए रखे गए है। निराली ढाणी- चौपासनी रोड स्थित निराली ढाणी में लाइव डीजे के साथ डिनर का आयाेजन होगा। कपल एंट्री 4500 रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *