जोधपुर में आज राजस्थान युवा कांग्रेस की और से मनरेगा बचाओ महासंग्राम पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान ज्ञापन देने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता अड़ गए उन्होंने कलेक्टर और अतिरिक्त कलेक्टर को गेट पर आकर ज्ञापन देने की मांग की ल। आखिरकार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के नारेबाजी के बीच SDM पंकज जैन ज्ञापन लेने के लिए पहुंचे तो पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी के मौजूदगी में विधायक अभिमन्यु पुनिया ने ज्ञापन फाड़कर एसडीएम पंकज जैन के मुंह पर फेंक दिया। दरअसल आज यूथ कांग्रेस की ओर से मनरेगा बचाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया था। आज दोपहर 1 बजे राजीव गांधी सर्किल नई सड़क से जिला कलक्टर कार्यालय तक पैदल यात्रा निकाली गई। जिसमें यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। इसमें प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया भी शामिल हुए। यहां पर रैली के रूप में वह कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से बहस भी हुई, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। पुलिस ने कहा कि एसडीएम ज्ञापन लेने के लिए बाहर आ जाएंगे। करीब 1 घंटे तक गम गई रही लेकिन एसडीएम बाहर नहीं आए तो यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद एसडीएम पंकज जैन ज्ञापन लेने के लिए बाहर आए तो गुस्सा हुए यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी की मौजूदगी में उनके मुंह पर मनरेगा को लेकर विभिन्न मांगों को लेकर तैयार किए गए ज्ञापन को फाड़ कर फेंक दिया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर एक घंटे तक ज्ञापन देने के लिए उन्हें पुलिस ने बाहर बिठा दिया। उन्हें बताया गया कि SDM पंकज जैन ज्ञापन लेने बाहर आएंग, लेकिन एक घंटे तक भी वो बाहर नहीं आए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो पंकज जैन अपने चैंबर से बाहर आए।


