कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित की जा रही तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती (रीट मेंस) परीक्षा का आज से शुरू हो गई। 7 हजार 759 पदों की चार दिन चलने वाली इस परीक्षा में प्रदेश के 14 जिलों में 9.54 लाख और जोधपुर में 93,465 अभ्यर्थी बैठेंगे। जोधपुर में पहले दिन लेवल वन की भर्ती परीक्षा में 75 केंद्रों पर 23,477 अभ्यर्थी सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे की पारी में परीक्षा दे रहे हैं। अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से परीक्षा केदो पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा के एक घंटे पहले 9 बजे प्रवेश बंद कर दिया गया। वहीं 18 से 20 जनवरी तक सात पारियों में लेवल 2 की भर्ती परीक्षा होगी। जिनमें 69,988 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा देने के लिए जोधपुर में शुक्रवार देर शाम से ही अभ्यर्थियों आने शुरू हो गए थे। गर्म कपड़े पहनने की छूट चयन बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लिए गर्म कपड़े पहनने की सुविधा दी है। मगर गर्म इनमें कोई मैटल बटन या चेन नहीं होनी चाहिए। केंद्रों पर सघन जांच हो रही है।। रोडवेज बसों में फ्री सफर जोधपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक उम्मेद सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए रोडवेज ने निशुल्क बसें शुरू की है। अधिकतर अभ्यर्थी जोधपुर, फलोदी, बालोतरा, बाड़मेर, नागौर, जालोर, जैसलमेर व पाली सहित अन्य जिलों से आएंगे।


