जोधपुर में लगेगा हरित भारत रिन्यूएबल एनर्जी एवं ईवी एक्सपो:सौ कंपनिया लेंगी भाग, जोधपुर बनेगा ग्रीन एनर्जी और ई-मोबिलिटी का हब

मिशन हरित भारत के अंतर्गत लघु उद्योग भारती की प्रेरणा से सोलर संगठन भारत, जोधपुर सोलर सोसायटी और टीम हरित भारत के संयुक्त तत्वावधान में हरित भारत रिन्यूएबल एनर्जी एवं ईवी एक्सपो – 2025 का भव्य आयोजन 21 से 23 नवम्बर तक गांधी मैदान, जोधपुर में किया जा रहा है। यह एक्सपो राजस्थान नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा आयोजन साबित होगा। इस तीन दिवसीय एक्सपो में भारतभर से लगभग 100 अग्रणी कंपनियाँ भाग लेंगी। इनमें सोलर इंडस्ट्री की मैन्युफैक्चरिंग कंपनियाँ, ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) निर्माता कंपनियाँ, बैट्री, इन्वर्टर, ट्रांसफार्मर एवं मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियाँ अन्य सहायक कम्पोनेंट उद्योग शामिल होगे हैं। पिछले वर्ष जोधपुर में आयोजित इसी तरह के आयोजन में लगभग बीस हजार विजिटर्स पहुँचे थे और करीब दस हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए थे। उस आयोजन ने यह साबित किया कि जोधपुर ग्रीन एनर्जी और ईवी सेक्टर का उभरता हुआ केंद्र है। इस वर्ष एक्सपो को केट, फोर्टी, भारतीय उधोग मण्डल, जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन जैसे प्रतिष्ठित संगठनों का समर्थन प्राप्त है। आयोजकों का अनुमान है कि इस बार करीब पैतीस हजार से अधिक विजिटर्स एक्सपो का हिस्सा बनेंगे। लगभग बीस हजार करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू होने की संभावना है। यह आयोजन राईजिग राजस्थान जैसे आयोजनों की तर्ज पर उद्योग जगत को बड़ा प्लेटफॉर्म देने जा रहा है। जहाँ राईजिग राजस्थान में लाखों करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए थे, वहीं हरित भारत एक्सपो – जोधपुर सोलर एवं ईवी सेक्टर में निवेश, उत्पादन, रोजगार और व्यापारिक अवसरों के नए अध्याय की शुरुआत करेगा। ग्रीन एनर्जी मिशन को बढ़ावा यह एक्सपो प्रधानमंत्री पीएम सूर्य घर योजना, पीएम कुसुम योजना और देश की ई-मोबिलिटी नीति को सीधे जनता और उद्योग जगत तक पहुँचाने का कार्य करेगा। इस आयोजन से स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्टार्टअप के नए अवसर मिलेंगे तथा राजस्थान सोलर हब के रूप में और मजबूत होगा। ईवी सेक्टर में निर्माण व सप्लाई चेन को बढ़ावा मिलेगा। ये रहे मौजूद एक्सपो की रूपरेखा साझा करने के लिए आयोजित प्रेस वार्ता में सोलर संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द सिंधावा‌, जोधपुर सोलर सोसायटी के संरक्षक रामचन्द्र, अध्यक्ष लोकेश दाधीच, सोलर संगठन भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक अरोड़ा, टीम हरित भारत से अमित परनामी एवं जितेन्द्र गोयल ने बताया कि यह आयोजन केवल एक बिजनेस एक्सपो नहीं बल्कि मिशन हरित भारत की दिशा में बड़ा कदम है। जोधपुर और राजस्थान आने वाले वर्षों में भारत की ग्रीन एनर्जी कैपिटल बनने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने बताया कि इस एक्सपो से न सिर्फ बीस हजार करोड़ रुपये का अनुमानित निवेश और बिजनेस अवसर उत्पन्न होंगे, बल्कि हजारों युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के रास्ते भी खुलेंगे। यह आयोजन भारत को ऊर्जा आत्मनिर्भरता और स्वच्छ ऊर्जा भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने वाला एक ऐतिहासिक पड़ाव साबित होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *