जोधपुर में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए अब ADCP ट्रैफिक शालिनी राज ने जॉइन कर लिया है। शालिनी के पिता भी जोधपुर में एडिशनल SP रह चुके हैं, उन्होंने दैनिक भास्कर के साथ खास बातचीत की। जिसमें शहर के ट्रैफिक को सुचारु करने, आमजन को जाम फ्री ट्रैफिक मिले इस पर अपना प्लान बताया। उन्होंने सड़क पर खतरनाक तरीके से गाड़ियां चलाने, पुलिस से मिलते जुलते लोगों लगाने, स्टंट करने रील बाजी करने वालों को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर यदि कोई खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए नजर आएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई जाएगी। इसके अलावा जिस किसी ने भी अपनी गाड़ी की लाइट चेंज करवा रखी है, पुलिस से मिलते जुलते लोगो लगा रखें हैं उन पर अब कार्रवाई की जाएगी। वहीं जो लोग पावर बाइक के साथ सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंट करते हैं उन पर भी पुलिस की नजर है। उन्होंने बताया कि दिन दिन से इस क्षेत्र का भ्रमण कर रही हैं। जिसमें कई कंजेशन प्वाइंट भी निकलकर सामने आए हैं। यहां पर VIP मूवमेंट और पर्यटन के हिसाब से भी एक महत्वपूर्ण शहर है इसलिए वह दिन में राउंड लेकर पूरा फीडबैक ले रही है। शहर में किस तरीके से यातायात को सुचारु किया जा सके लोगों को परेशानी नहीं हो इसके लिए प्रयास किया जा रहे हैं। पब्लिक से भी फीडबैक लिया जा रहा है। इसके अलावा जो लॉन्ग टर्म सुधार के लिए अन्य JDA, निगम सहित अन्य एजेंसियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा पब्लिक को भी ट्रैफिक रूल फॉलो करने के लिए अवेयर होना चाहिए। पुलिस और पब्लिक के सहयोग से शहर को जाम फ्री किया जा सकेगा। वहीं शहर की प्रमुख सड़कों, बाजार में अस्त व्यस्त खड़े होने वाले वाहनों पर भी पहले समझाइश की जाएगी। इसके बाद भी नहीं मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


