जोधपुर में हिरण की हत्या,गोली मारकर शिकारी फरार:स्थानीय की करतूत होने की आशंका, वन्यजीव प्रेमियों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

जोधपुर में शिकारी ने हिरण को गोली मार दी। लोगों की आहट सुनकर शिकारी मौके से फरार हो गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल हिरण ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वन्यजीव प्रेमी आक्रोशित हो गए। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। मामला, लूणी थाना क्षेत्र गु़रुवार रात का बताया जा है। खेजड़ली रेस्क्यू सेंटर के घेवर राम ने बताया- शुक्रवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने हिरण के शव को रेस्क्यू सेंटर भिजवाया, जहां तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम में गोली से मौत की पुष्टि की। पुलिस को आशंका है कि शिकारी स्थानीय हो सकते हैं। हिरण की बॉडी मिलने के तरीके से अनुमान है कि शिकार की नीयत से गोली मारी गई। वन्यजीव प्रेमियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाके में पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *