जोधपुर में 12 जनवरी नहीं आएगा पानी:फिल्टर प्लांट, पंप हाउस, पाइप लाइनों के रख-रखाव और सफाई के काम होंगे

गर्मी के मौसम में जोधपुर में पीने के पानी का संकट न हो, इसके लिए जल भंडारण और फिल्टर प्लांट के रख-रखाव कार्यों के चलते 12 जनवरी को जलापूर्ति नहीं होगी। इस दिन जलदाय विभाग की ओर से जल भंडारण, जोधपुर शहर के सभी फिल्टर प्लांट, पंप हाउस, पाइप लाइनों के जरूरी रख-रखाव अथवा सफाई के काम किए जाएंगे। उस दिन जोधपुर शहर के तमाम फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापूर्ति बंद रहेगी। जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सूरपुरा फिल्टर हाउस से संबंधित सभी क्षेत्रों में 12 जनवरी को होने वाली जलापूर्ति 13 जनवरी और 13 जनवरी को होने वाली जलापूर्ति 14 जनवरी को की जाएगी। जलदाय विभाग नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता मनोज भवण ने बताया- झालामंड व तखत सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र सरस्वती नगर, कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आसपास क्षेत्रों में 12 जनवरी को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी। साथ ही इन क्षेत्रों में 13 जनवरी को की जाने वाली जलापूर्ति 14 जनवरी और 14 जनवरी को की जाने वाली जलापूर्ति 15 जनवरी को होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *