जोधपुर में 4 डिग्री कम हुआ तापमान, सर्दी बढ़ेगी:अगले दो दिन रात में तेज ठंड पड़ेगी, दिनभर चलेगी हवा

जोधपुर में दो दिन से मौसम के बदलाव जारी है। ठंड का असर आज भी जारी है। इसके चलते शहर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री घटकर 6 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा। अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आने वाले दो दिनों में रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम में आए बदलाव का असर जोधपुर में इसका असर भी नजर आया। शहर में सुबह से ही हवा चलने लगी है। इसके अलावा सूर्य की किरणें भी बादलों की ओट में छिपी हुई नजर आ रही है। ऐसे में ठंड की वजह से लोगों की धुजनी छूट रही है। लोग तरह-तरह के जतन ठंड से बचाव के लिए कर रहे हैं। शहर में प्रमुख मार्ग पर लोग अलाव ताप कर ठंड से बचने की जुगत करते हुए नजर आए। जोधपुर में जहां 2 दिन पहले लोग धूप की वजह से राहत महसूस कर रहे थे, लेकिन अब दो दिन में ही मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। शहर में मौसम विभाग के मुताबिक अब रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। शहर में शुक्रवार की न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आस पास था। जो शनिवार को तीन डिग्री घटकर 6 डिग्री के आस पास पहुंच गया। शहर में बादलों की आवाजाही के चलते मावठ का मौसम बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *